Blog

युवक ने महिला के साथ छेड़छाड का किया प्रयास थाने में दी तहरीर

युवक ने महिला के साथ छेड़छाड का किया प्रयास थाने में दी तहरीर

कासिम अहमद

औरंगाबाद: क्षेत्र के एक गांव़ में शुक्रवार को मकान की दूसरी मंजिल पर झाडू लगाने गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। मामला यहां तक ही नहीं पीड़ित महिला ने आरोपित को पकड़कर अपने मकान में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। पीड़ित महिला के पति ने थाना औरंगाबाद में आरोपित को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी शुक्रवार की सुबह रोजमर्रा की तरह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर झाडू लगाने के लिये गई थी। इस दौरान ही मकान की छत पर पहले से ही बैठे गांव के ही एक युवक ने उक्त महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो पीड़ित महिला ने आरोपित को पकड़कर कमरे में बंद कर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपित को मकान का दरवाजा खुलवाकर उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित महिला के पति ने आरोपित को नामजद करते थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दिये जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस जबरन आरोपित पर फैसला करने का दवाब बना रही है।

एसपी सिटी ने कहा

महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
– शंकर प्रसाद, एसपी सिंटी बुलंदशहर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us