Blog

टेक-ऑफ से पहले ब्रजेश पाठक की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, गंगा एक्सप्रेसवे से लखनऊ रवाना

टेक-ऑफ से पहले ब्रजेश पाठक की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, गंगा एक्सप्रेसवे से लखनऊ रवाना

हिलाल अकबर की रिपोर्ट

मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak की फ्लाइट में सोमवार को टेक-ऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया कि रनवे पर उड़ान भरने से ठीक पहले विमान का एक इंजन खराब हो गया, जिसके बाद एहतियातन फ्लाइट को उड़ान नहीं भराई गई।

जानकारी के अनुसार, ब्रजेश पाठक मुरादाबाद और संभल दौरे पर थे। संभल में समीक्षा बैठक करने के बाद वह करीब सवा चार बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान टेक-ऑफ की तैयारी के समय विमान में तकनीकी दिक्कत सामने आई।

 

डिप्टी सीएम के ओएसडी के मुताबिक, 4:15 मिनट पर इंजन में आई खराबी के कारण विमान को उड़ाना सुरक्षित नहीं माना गया। इसके बाद ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए रवाना हो गए।

मुंडापांडे एयरपोर्ट अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से उनके प्लेन में दिक्कत आ गई है जिसके चलते उनका प्लेन टेक ऑफ नहीं कर सका ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us