Blog

सिकंदराबाद ट्रैफिक पुलिस का फिर मानवीय चेहरा सामने आया

सिकंदराबाद ट्रैफिक पुलिस का फिर मानवीय चेहरा सामने आया

सिकंदराबाद: ड्यूटी के साथ साथ मानवता का धर्म निभाना क्या होता है। इसका उदाहरण, वायरल होती इस वीडियो में देखने को मिला। ये वीडियो जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दनकौर तिराहे से सामने आई है। यहां ठोकर लगने से गिरकर घायल हुई वृद्ध महिला तपती धूप में सड़क किनारे लहूलुहान गिरी पड़ी थी। महिला के सिर से खून बह रहा था। इसी दौरान वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के दरोगा राजीव कुमार को जानकारी हुई तो वह उस महिला की मदद के लिए आगे आ गए। जिन्होंने उस महिला को उठाकर सुरक्षित जगह पर बैठाया। स्थानीय लोगों के सहयोग और ट्रैफिक पुलिस के आरक्षी तरुण देशपाल व नाजिम मलिक को लेकर राजीव कुमार घायल महिला की देखभाल में जुट गई।

महिला को पानी पिलाकर उसका सहारा बने। कुछ ही देर में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। राजीव कुमार ने तुरंत होमगार्ड की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायल महिला को समय से उपचार मिल सका। वीडियो वायरल होने पर लोग इस पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं। बता दें कि ये वही टीएसआई हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले भी दो युवकों की उस वक्त मदद की थी। जब वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। जब राहगीर उन घायलों को नशेड़ी समझकर अनदेखा करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तब भी राजीव कुमार उनके लिए मदद का फरिश्ता बनकर आए थे। और समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। दोस्तों सलाम है ऐसे पुलिस कर्मी को जो ऐसी तपती धूप में भी ना सिर्फ ड्यूटी पर तैनात होकर अपना कर्तव्य बल्कि मानवता का भी धर्म निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us