Blog

भाजपा की विचारधारा और पार्टी के कार्य करने की नीतियों से गाँव के हर व्यक्ति में खुशी दिख रही है।

गाँव के हर व्यक्ति में खुशी दिख रही है। बीजेपी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 'गांव चलो अभियान' के अंतर्गत ग्राम बराल में कार्यक्रम का आयोजन।

इक़बाल सैफी

आज शुक्रवार को सिकन्द्राबाद विधानसभा में पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत ग्राम बराल के सम्मानित लोगों के साथ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संवाद कर समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। गाँव चलो अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया रहे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में पार्टी की शानदार उपलब्धियां है,

लोग इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। पार्टी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सभी योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ना है। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा पार्टी बड़े पैमाने पर जनकल्याणकारी योजनाऐं चला रही है, भाजपा की विचारधारा और पार्टी के कार्य करने की नीतियों से गाँव के हर व्यक्ति में खुशी दिख रही है। पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप यह वास्तव में मेरे लिए सुखद अनुभूति है। जिलाध्यक्ष बुलंदशहर विकास चौहान ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व जनहित के ऐतिहासिक निर्णयों के बारे में उपस्थित सम्मानित लोगों से विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर गुलावठी ब्लॉक प्रमुख पति सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष संदीप तेवतिया, सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन हितेश गर्ग, दीपक दुहेरा, विनीत तेवतिया, ग्राम प्रधान गिरीश कुमार, राम भूल तोमर, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु तोमर, इंद्रजीत तोमर, अरुण प्रजापति एवं पार्टी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us