Blog

खुर्जा में भाजपा के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों संग सभी का स्वागत किया।

फ़िरोज़ मलिक

खुर्जा: आज खुर्जा की क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने खुर्जा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्वागत किया और सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा खुर्जा विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसमें जवां मंडल सें पुष्पेंद्र चौधरी, अरनिया मंडल से दीपक चौहान, खुर्जा मंडल से सचिन शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मूंडा खेड़ा मंडल में नरेश सोलंकी को होल्ड किया गया है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी हाई कमान की और से उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने के हर संभव प्रयास करें। सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ सभी मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया एवं सभी ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us