Blog
बुलंदशहर: अनूपशहर गंगा के टापू पर दिखाई दिया घड़ियाल, मचा हड़कंप
बुलंदशहर: अनूपशहर गंगा के टापू पर दिखाई दिया घड़ियाल, मचा हड़कंप

फ़िरोज़ मलिक
अनूपशहर गंगा टापू पर घड़ियाल दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घड़ियाल को देखने के लिए गंगा तट पर सेंकड़ों लोंगो की भीड़ जुट गई।
अनूपशहर के कुंज घाट पर गंगा की रेती में खेल रहे बच्चों को गंगा की धारा के मध्य निकले टापू पर लगभग 12 फुट लम्बा घड़ियाल धूप सेकता दिखाई दिया। सैकड़ो लोग घड़ियाल को देखने के लिए गंगा तट पर पहुंच हो गए और घड़ियाल का फोटो व वीडियो बनाने लगे। नाव में बैठकर कुछ लोग घड़ियाल के निकट गए तो वह गंगा की गहराई में चला गया। वन क्षेत्र अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि घड़ियाल ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। अक्सर घड़ियाल धूप में गंगा के टापू पर धूप सेकने के लिए आ जाते है, धूप सेकने के बाद घड़ियाल फिर से गंगा में चले जाते है।