Blog

औरंगाबाद में लगा भीषण जाम, ईओ की माने तो शनिवार को पुलिस टीम के साथ हटाया जायेगा अस्थाई अतिक्रमण

औरंगाबाद में लगा भीषण जाम, ईओ की माने तो शनिवार को पुलिस टीम के साथ हटाया जायेगा अस्थाई अतिक्रमण

कासिम अहमद

औरंगाबाद।औरंगाबाद में शुक्रवार को बुलंदशहर गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर भीषण जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक वाहन स्टेट हाईवे पर रेंगते नजर आये। भीषण जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम में फसे वाहनों की लाइन लगवाकर लोगों को जाम से राहत दिलाई।
बुलंदशहर गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित औरंगाबाद में हाईवे के दोनों ओर अस्थाई अतिक्रमण बढ़ने के कारण आये दिन कस्बे में भीषण जाम लगा रहता है। औरंगाबाद में साप्ताहिक बाजार लगने, हाईवे के दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने व अस्थाई अतिक्रमण बढ़ने के कारण औरंगाबाद को भीषण जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की दोपहर स्टेट हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम लगने से गांव मूढ़ीबकापुर मोड़ से लेकर नगर पंचायत भवन तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन चालकों ने जाम लगने की सूचना फोन कर औरंगाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घंटो मशक्कत करने के बाद वाहनों की लाइनें लगवाई। तब जाकर वाहनों ने अपनी रफ्तार पकड़ी। जाम खुलने के बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली। मामले में नगर पंचायत औरंगाबाद के ईओ सेवाराम राजभर का कहना है कि शनिवार को पुलिस टीम के साथ अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जायेगा। अतिक्रमणकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us