ईवैन्जेलिकल चर्च ऑफ इंडिया सिकंदराबाद में श्रद्धा से मनाया क्रिसमस पर्व
प्रभू ईसा मसीह का संदेश, जियो और जीने दो ؛ डाॅ एन पी जोसेफ़
सिकंदराबाद – मक़सूद जालिब
ईवैन्जेलिकल चर्च ऑफ इंडिया के स्थानीय गिरजाघर में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। चर्च के पादरी ने पवित्र बाइबिल के पढ़ कर ईसा मसीह की शिक्षाओं पर चल कर विश्व में शांति स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा पाप से घृणा करें पापी से नहीं। उन्होंने जियो और जीने दो का मंत्र भी दिया
बुधवार को नगर पालिका रोड पर स्थित चर्च में सुबह प्रार्थना सभा हुई। जिसमें समुदाय के सभी वर्गो ने श्रद्धा से भाग लिया। चर्च के पादरी डाॅ एन पी जोसेफ ने ईसा मसीह के जन्म का पूरा वृतान्त सुनाया और प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं पर चल का विश्व शांति व विश्व कल्याण की बात कही। फादर जोसेफ़ ने दुःखी पीड़ितों की सहायता को सर्व श्रेष्ठ मानव सेवा बताया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।