Blog

श्री श्याम संकीर्तन मंडल खुर्जा द्वारा चतुर्थ भव्य दिव्य निशान यात्रा का सफल आयोजन

श्री श्याम संकीर्तन मंडल खुर्जा द्वारा चतुर्थ भव्य दिव्य निशान यात्रा का सफल आयोजन

फ़िरोज़ मलिक 

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को श्री श्याम संकीर्तन मंडल खुर्जा के तत्वाधान में चतुर्थ भव्य दिव्य निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
यह पावन यात्रा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर जेवर अड्डा चौराहा, बस स्टैंड, नेहरूपुर चुंगी, बुर्ज उस्मान, ककराला, पदम सिंह गेट होते हुए लाडली दास मंदिर (नई बस्ती) पर संपन्न हुई।

यात्रा में खाटू श्याम जी की मूर्ति अपनी अद्भुत एवं अलौकिक छटा से भक्तों को भावविभोर कर रही थी।
मुख्य यजमान डॉ. मनोज तिवारी जी एवं एडवोकेट प्रवीण भाटी रहे, जिन्होंने विकास वर्मा, विनीत आर्य एवं डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले), के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्य पुजारी ओमप्रकाश शर्मा एवं बृजेश शर्मा जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई।
यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में नर-नारी हाथों में श्री श्याम का निशान और श्याम नाम का कीर्तन करते हुए “हारों का सहारा श्याम प्यारा हमारा” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

मार्ग में जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए, तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जल पान एवं प्रसाद वितरण तथा पुष्प वर्षा की गई।
पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

मुख्य अतिथि: प्रवीण भाटी जी
विशिष्ट अतिथि: रामकुमार दिवाकर जी
प्रधान: पवन भार्गव
सचिव: तरुण अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: आशीष गुप्ता
मैनेजर: नितिन गर्ग, हैप्पी वर्मा
मीडिया प्रभारी: डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले)

इस आयोजन में विकास वर्मा, विकास सोनी, डॉ. शलव शर्मा, शेखर वर्मा, विनीत आर्य, हेमंत गुप्ता, यश गुप्ता, केशव सोनी, पुनीत बंसल, आशीष यादव, मनीष गुप्ता, हरीश गौड़, यश कश्यप, आशु गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, लव गुप्ता, ललित, हेमंत, यश अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us