Blog

शादी में गए युवक के घर ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवरात ले उड़े चोर

शादी में गए युवक के घर ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवरात ले उड़े चोर

इक़बाल सैफी

सिकंदराबाद – मोहल्ला शिवाजी नगर में गुरुवार शाम रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए युवक के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

शिवाजी नगर निवासी सुरेश पुत्र हरिदास गुरुवार शाम रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और घर से 8 हजार रुपये नकद व कुछ जेवरात चोरी कर लिए। पड़ोस में रहने वाले भाई ने चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us