Blog

जनसुनवाई में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश !

जनसुनवाई में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश !

इक़बाल सैफी

सिकंदराबाद,  स्थित विधायक कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, सफाई, राशन, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को
विधायक के सामने रखा।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि “सेवा ही संकल्प है” और जनता की सेवा करना उनका पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना और आमजन की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता के हितों से जुड़ा हर मुद्दा प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान विधायक ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद भी किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। लोगों ने क्षेत्र में सड़क मरम्मत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी।

विधायक ने कहा कि जनता के सुझाव विकास की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा, ताकि सिकंदराबाद को और बेहतर बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जनता को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us