Blog

विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है: श्रीचंद्र शर्मा

दयावती दीवान सिंह शुक्ल इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं पूर्व छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

इक़बाल सैफी

सिकन्द्राबाद: नगर के दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में
वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं पूर्व छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दीप प्रज्वलन कर के किया।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों ने संयुक्त रुप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है। यही गुण उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने परिश्रम, अनुशासन व नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरन्तर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। आज का दिन छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की वर्ष भर की तपस्या के परिणाम का दिन है, क्योंकि आपने पूरे वर्ष जो मेहनत की है उसका परिणाम छात्र के परिणाम के रूप में आज हमारे सामने है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us