बुलंदशहर

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी द्वारा निःशुल्क श्रवण मशीन वितरण, मरीजों को मिली राहत

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी द्वारा निःशुल्क श्रवण मशीन वितरण, मरीजों को मिली राहत

इक़बाल सैफी

सिकंदराबाद: रविवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के बड़ौदा गांव में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी के नेतृत्व में श्रवण सहाय संस्था के सहयोग से निःशुल्क श्रवण मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 71 मरीजों के कानों की जांच की गई, जिनमें से 65 जरूरतमंद मरीजों को श्रवण मशीनें प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. सोनल शर्मा, डॉ. शान अंसारी तथा आयुष्मान हॉस्पिटल के फैजान चौधरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

इस पहल से लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। मशीन मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके दैनिक जीवन में काफी सुधार आएगा।

कार्यक्रम के दौरान एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें आंखों की जांच, बीपी, शुगर और कान संबंधी समस्याओं की मुफ्त जांच की गई। शिविर में करीब 460 लोगों ने भाग लिया। बड़ौदा, कनकपुर, लुहाकर, दुल्हेरा, चूहरपुर और फिरोजपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज भाटी, देवेंद्र सिंह सोलंकी, किरणपाल सिंह, रामसिंह, देवी सिंह प्रधान, जयपाल सिंह, कर्मवीर सिंह, डॉ, मंडलाध्यक्ष टिनी भाटी अनुपम सिंह और नलिन सोलंकी सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us