Blog

PNB शाखा प्रबंधक के घर से लाखों के आभूषण व भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी।

PNB शाखा प्रबंधक के घर से लाखों के आभूषण व भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी।

इक़बाल सैफी

बुलंदशहर (सिकंदराबाद):
जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शाखा प्रबंधक सचिन कुमार के बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 7 से 8 लाख रुपये के आभूषण तथा रसोई में रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर भी चोरी कर ले गए।
बताया गया है कि घटना के समय पीड़ित शाखा प्रबंधक अपने दिल्ली स्थित आवास पर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने सूने मकान में वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
यह वारदात सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज इलाके की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us