बुलंदशहर

इको वैन- अज्ञात वाहन की टक्कर, 5 साल के बच्चे की मौत, 7 घायल

इको वैन- अज्ञात वाहन की टक्कर, 5 साल के बच्चे की मौत, 7 घायल

इक़बाल सैफी

बुलंदशहर: जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें इको वैन और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 साल के मासूम केशव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us