बुलंदशहर

नवरात्रि के अंतिम दिन हुई सिद्धदात्री माता की पूजा, बंसल परिवार ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर की पूजा, कन्या लांगुरों को जिमाकर लिया आशीर्वाद

नवरात्रि के अंतिम दिन हुई सिद्धदात्री माता की पूजा, बंसल परिवार ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर की पूजा, कन्या लांगुरों को जिमाकर लिया आशीर्वाद

गौरव बंसल 

जहांगीराबाद। नगर के प्रमुख मंडी व्यापारी बुद्धप्रकाश बंसल के पुख्ता बाजार स्थित आवास पर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धदात्री की पूजा की गई। इस अवसर पर उनके आवास पर सैकड़ों कन्या लांगुरों को बैठाकर उनको हलवा पूरी और सब्जी का भोग लगाया गया। बुद्धप्रकाश बंसल, उनकी धर्मपत्नी पूनम बंसल, पीयूष बंसल और पुत्रवधु रिंकी बंसल ने मिलकर कन्या व लांगुरों को भोग परोसा। इसके बाद उन्होंने सभी बच्चों को उपहार भी दिए जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बता दें कि बुद्धप्रकाश बंसल व पूनम बंसल बेहद धार्मिक व सरल स्वभाव के धनी हैं। इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों में भी वह बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पूनम बंसल ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर कन्या लांगुरों को जिमाने का विशेष महत्व होता है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन यानी नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us