Blog
सिकन्द्राबाद में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5 लोग पकड़े गए
सिकन्द्राबाद में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5 लोग पकड़े गए

इक़बाल सैफी
आज दिनांक 07 मार्च 2026 को विद्युत वितरण खण्ड सिकन्द्राबाद के अंतर्गत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बंसल सिनेमा के पीछे नई बस्ती और जोखाबाद नवीन सब्जी मंडी के पीछे कॉलोनी में चलाया गया।
चेकिंग अभियान का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी सिकन्द्राबाद श्री रवि कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ किया। कार्रवाई के दौरान 5 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिनका कुल लोड लगभग 8.5 किलोवाट पाया गया।

पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है।
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी से बचें, अन्यथा विभाग द्वारा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





