ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का जोरदार प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का जोरदार प्रदर्शन

इक़बाल सैफी – ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरीश चौहान एवं राष्टीय संगठन महामंत्री व (AIMIM) नेता श्री अक्षित शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज ग्राम कासना नटकी मढ़ैया की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा श्री रोहतास शर्मा, सम्मानित जिलाध्यक्ष श्री पुलकित सिंगल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री संजीव नायक सहित सैकड़ों किसान, स्थानीय ग्रामीण एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने बताया कि वर्ष 1990 में गांव के अधिग्रहण के बाद से आज तक ग्राम कासना नटकी मढ़ैया का कोई भी प्रतिनिधित्व जिला पंचायत अथवा क्षेत्र पंचायत में नहीं है। इसी कारण ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधीन होने के बावजूद गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।
अक्षित शर्मा ने बताया कि गांव में जर्जर सड़कें, खुली नालियां, ओवरफ्लो ड्रेनेज सिस्टम, सीवर के खुले ढक्कन जैसी गंभीर समस्याएं हैं, जो प्रतिदिन किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। पूर्व में एक गर्भवती महिला के गिर जाने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बची थी। ऐसी अनेक घटनाएं गांव में हो चुकी हैं, बावजूद इसके प्राधिकरण द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।
संजीव नायक स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में कई बार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने इन समस्याओं को अपने संगठनात्मक मंच के माध्यम से उठाने का निर्णय लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने ओएसडी महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि गांव की जायज मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से एक बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्राधिकरण के अधिकारियों एवं भ्रष्ट व्यवस्था की होगी।
ओएसडी महोदय द्वारा किसान नेताओं से एक सप्ताह का समय मांगा गया है और आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह बाद किसान नेताओं को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इसके पश्चात संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
प्रदर्शन के दौरान
“आवाज़ दो हम एक हैं”, “जय जवान जय किसान”, “भारत माता की जय”
जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पवन मावई, लटूर सिंह नागर, बादलपुर, नीरज शर्मा, शाहीद राणा नदीम विवेक,संजीव कुमार, रविंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, रवि कुमार, मनीष, संदीप, अंकित, जितेंद्र, गुलाब, मिथुन, अंकित, बॉबी, कांची, डॉ रिंकु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति





