दबंगों ने घर में घुसकर बोला हमला, दो गंभीर घायल
दबंगों ने घर में घुसकर बोला हमला, दो गंभीर घायल

कासिम अहमद
बुलंदशहर: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौंच हो गई। एक पक्ष द्वारा गाली गलौंच का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के दबंग लोगों ने घर में घुसकर दबंगों ने दो युवकों पर धारदार हथियारो से हमला कर दिया। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
गांव मुक्तेश्वरा निवासी संजीव कुमार और प्रतिपाल पक्ष के बीच रास्ते में बुग्गी खड़ी करने को लेकर शनिवार को गाली गलौंच हो गई थी। इसी गाली गलौंच के चलते रविवार को फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते प्रतिपाल पक्ष के आधा दर्जन दबंग लोगों ने संजीव के घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें पेरिस, कुनाल पुत्र संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पक्ष ने थाना औरंगाबाद पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया है। लेकिन हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया है। पीड़ित संजीव कुमार ने चार हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नितीश भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
………………………….