जल जीवन का अधिकार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। लक्ष्मीराज सिंह
ग्राम बिरोदी फौलादपुर में 1 करोड़ 46 लाख की लागत से निर्मित पानी की टंकी का "जल अर्पण दिवस" के अवसर पर शुभारंभ

इक़बाल सैफी
सिकन्द्राबाद तहसील के ग्राम बिरोदी फौलादपुर में 1 करोड़ 46 लाख की लागत से निर्मित पानी की टंकी का जल अर्पण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि यह परियोजना ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। क्षेत्र के समग्र विकास तथा मूलभूत सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता हेतु हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जल जीवन का अधिकार है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। केंद्र व प्रदेश सरकार की “हर घर जल” योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है जिससे गांव-गांव तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह स्वच्छ जल का सदुपयोग करें और अनावश्यक रूप से जल की बर्बादी से बचें।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता, जल संरक्षण के उपायों तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा बताई गई कुछ कमियों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि योजना का लाभ प्रत्येक घर तक सुचारु रूप से पहुंच सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गाजे सिंह, मनोज सिंह, मनीराम गुप्ता, गिरीश गुप्ता सहित जल जीवन विभाग के अधिकारीगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।





