Blog

​​मदरसा जामिया अरबिया बरकातुल इस्लाम में वार्षिक जलसा और दस्तारबंदी का शानदार आयोजन

​​मदरसा जामिया अरबिया बरकातुल इस्लाम में वार्षिक जलसा और दस्तारबंदी का शानदार आयोजन

इक़बाल सैफी

​सिकंदराबाद (बुलंदशहर): नगर के मोहल्ला रिसालदारान स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मदरसा जामिया अरबिया बरकातुल इस्लाम का वार्षिक जलसा और हिफ्ज़-ए-कुरान मुकम्मल करने वाले छात्रों की ‘दस्तारबंदी’ का कार्यक्रम अत्यंत अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तशरीफ लाए दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती मौलाना उस्मान गनी, और जमीयत उलेमा हिंद सहारनपुर के सचिव मौलाना सरताज साहब ने अपने संबोधन में शिक्षा और नैतिकता पर जोर दिया। उन्होंने कुरान की आयतों के तर्जुमे करके कुरान को समझ कर पढ़ने और कुरान की शिक्षाओं पर साबित क़दम रहकर उन पर अमल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुरान की हिफाजत करने वाले छात्र समाज के लिए रौशनी की किरण हैं। उन्होंने माता-पिता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ नेक इंसान बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है। जलसे की सदारत नाज़िमे तालीम मदरसा नाफ़े उल उलूम कुराना गुलावठी मौलाना मुफ्ती इब्राहीम साहब ने की कुशल संचालन कारी रहमतुल्लाह ने किया। उन्होंने अपनी बेहतरीन निजामत से कार्यक्रम में समां बांधे रखा। इस अवसर पर मदरसे के 5 छात्रों, हाफ़िज़ शहज़ाद, हाफ़िज़ अब्दुल वाजिद,हाफ़िज़ अब्दुर्रहमान, हाफ़िज़ अरहम और हाफ़िज़ रिहान की दस्तारबंदी (पगड़ी पोशी) की गई जिन्होंने इस वर्ष पवित्र कुरान को कंठस्थ (हिफ्ज़) करने की सआदत हासिल की। उलेमाओं के हाथों इन छात्रों को सनद और दुआओं से नवाजा गया।

​ मदरसे के मोहतमिम (प्रबंधक) कारी शफ़ाअत खान ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया और मदरसे की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को बेहतर तालीम और अच्छी तरबियत देना है। नाज़िमे तालीम मौलाना गुल सनव्वर कासमी ने भी जलसे को संबोधित किया। मदरसे के उस्ताद कारी दानिश और कारी इस्राईल ने अनुशासन और इंतज़ाम संभाला। ​जलसे में नगर के गणमान्य व्यक्तियों, उलेमा-ए-किराम और भारी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती उस्मान गनी साहब ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us