अध्यापक को सामाजिक समरसता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए : हेमलता
अध्यापक को सामाजिक समरसता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए : हेमलता

इक़बाल सैफी
डिबाई/ बुलंदशहर
बेसिक शिक्षकों और समुदाय के प्रतिनिधियों का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता सिंह ने शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा एवं ज़िम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए समाज में समरसता, विश्वास और बच्चों के सर्वांगीण विकास का आह्वान किया।
सोमवार को रामनगर, रेलवे रोड स्थित भारतीय गार्डन में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष,सचिव, ग्राम प्रधान,प्रधानाध्यापकों एंव इंंचार्ज प्रधानाध्यापकों के एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक नेत्रपाल सिंह ने की तथा संचालन डाॅ सोमेंद्र कुमार सिंह ने किया।

खंड शिक्षा अधिकारी दानपुर यशपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता जी व अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमलता जी ने आगे कहा कि शिक्षकों को समुदाय का सहयोग प्राप्त कर गुणवत्तापरक शिक्षा, पौष्टिक भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करके बच्चों के सर्वांगीण विकास को जीवन का ध्येय बनाना चाहिए। ए बी एस ए दानपुर यशपाल जी
ने भी शिक्षकों और समुदाय के सहयोग से शिक्षा के विकास की बात कही और शिक्षकों से उत्तम कार्य करने का आह्वान है।
कार्यक्रम में ए आर पी राहुल गिरि ने डी बी टी पर शुभम कुमार ने 19 पैरामीटर, मिशन कायाकल्प तथा निपुण भारत मिशन पर ऐ आर पी बिजेंद्र कुमार शर्मा ने प्रभाव शाली प्रस्तुति दी। समेकित शिक्षा पर, सविता सिंह ने बालिका शिक्षा पर, चंद्रशेखर ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्षों , ग्राम प्रधानों, अध्यापकों एवं बच्चों को भी सम्मानित किया गया। संविलियन विद्यालय नबीपुर खेडिया के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागतगान प्रस्तुत कर मन मोह लिया। उच्च विद्यालय पला कसेर के बच्चों ने बालक बालिका एक समान और बाल विवाह पर लघु नाटिका कर समाज को सार्थक संदेश दिया। कक्षा 3 के छात्र कृष्णा ने भारतिय संविधान पर भाषण दे कर सब को आश्चर्यचकित कर दिया। भक्ति गीत ओ देश मेरे और सर पर हिमालय का छत्र है पर बच्चों की प्रभावी प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को ऐ डी ओ मयूर पंकज, शिक्षाविद् पुनीत लोधी और नेत्रपाल जी ने भी संम्बोधित किया। अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विकास क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।





