तिलबेगमपुर का पीएमश्री स्कूल लखनऊ में सम्मानित। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानाध्यापक आशा दिवाकर को किया सम्मानित।
तिलबेगमपुर का पीएमश्री स्कूल लखनऊ में सम्मानित। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानाध्यापक आशा दिवाकर को किया सम्मानित।

ज़ुबैर शाद
सिकंदराबाद: तहसील क्षेत्र के ग्राम तिलबेगमपुर स्थित पीएमश्री यूपीएस को शैक्षिक उपलब्धियों के चलते लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय की प्रधानाध्यापक आशा दिवाकर को यह सम्मान प्रदान किया।विद्यालय को सर्वाधिक नामांकन, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, सूचना एवं संचार तकनीक जैसी प्रमुख उपलब्धियों के लिए चुना गया
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशा दिवाकर ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के निरंतर प्रयास, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।विद्यालय में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, डिजिटल शिक्षा का नियमित उपयोग, अनुशासित शिक्षण व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रयास प्रधानाध्यापक आशा दिवाकर की प्रमुख पहलों में शामिल रहे हैं।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे और खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनपद के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यालयों को भी प्रेरित करेगा।गौरतलब है कि जनपद बुलंदशहर से इस सम्मान के लिए दो विद्यालयों का चयन हुआ था। जिसमे सिकंदराबाद क्षेत्र का यूपीएस तिलबेगमपुर और स्याना ब्लॉक का एक अन्य विद्यालय शामिल है। सम्मान प्राप्त होने पर शिक्षकों में उत्साह और गर्व का माहौल है।