Blog

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बड़ा बाज़ार स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ किया।

असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी खोलकर सरकार ने क्षेत्र की जनता को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य क्या है।

इक़बाल सैफी

क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के अथक प्रयास से नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में निर्मित की गई पुलिस चौकी का विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा की सुरक्षा की दृष्टि से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़ा बाजार में पुलिस चौकी खोलकर सरकार ने क्षेत्र की शांति प्रिय जनता को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य क्या है। यह चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को त्वरित सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में जिला मंत्री अरविन्द दीक्षित, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंकी बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जैन, मंडल महामंत्री नवीन गुप्ता, नरेंद्र सैनी, सचिन शर्मा, सोनू शर्मा, मनोज कुमार, गौरव भाटिया सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us