बुलंदशहर

जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा: लक्ष्मी राज सिंह

सिकन्द्राबाद में जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

इक़बाल सैफी

विधानसभा कार्यालय सिकंदराबाद पर आयोजित बैठक में जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। हमें इस अवसर को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तृत चर्चा कर सभी को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, सिकंदराबाद नगर पालिक चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, ककोड़ नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, ब्लॉक प्रमुख गुलावठी सुनील यादव और पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us