Blog

ब्रेकिंग न्यूज़: गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें – इंडियन ऑयल

ब्रेकिंग न्यूज़: गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें – इंडियन ऑयल

इक़बाल सैफी 

मध्य पूर्व के देशों में चल रहे युद्ध के हालात के बीच गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर इंडियन ऑयल ने स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने बताया है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी स्तर पर कमी नहीं है।

इंडियन ऑयल के अनुसार सभी वितरकों को मांग के अनुसार पहले की तरह गैस उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी मौजूद है और पीछे से सप्लाई में कोई कमी नहीं की गई है।
सरकार के निर्देश पर गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। इनमें सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य, गैस बुकिंग के लिए समय सीमा तय करना, केवल ऑनलाइन बुकिंग, और गैस डिलीवरी के समय DAC कोड देना जरूरी किया गया है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें। जिन उपभोक्ताओं के पास सिंगल सिलेंडर है, वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से DBC (डबल सिलेंडर कनेक्शन) भी प्राप्त कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल ने दोहराया है कि सभी वितरकों के पास पर्याप्त गैस उपलब्ध है और किसी भी स्तर पर गैस की कमी नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us