टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुन्कार
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में सांसद जयंत चौधरी का पुतला दहन

इक़बाल सैफी – बुलंदशहर
प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की वार्ता में यह स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया था कि किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी,इसके लिए सरकार को जो भी जरूरी कदम उठाना होगा सरकार उठाएगी। इतने बड़े और जिम्मेदार पद पर बैठकर यदि कोई भी आश्वासन दिया जाए तो उसे पूरा करना चाहिए, परंतु केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री का जो पत्र आया है वह बहुत ही निराशाजनक है। सांसद जयंत चौधरी द्वारा प्रश्न के उत्तर में संसद में दिए गए बयान की जितनी निंदा की जाये वो वह कम है। ऐसा लगता है कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने कसम खा ली है कि देश में किसी को शान्ति से नहीं बैठने देंगे। देश के 20 लाख शिक्षक जो आपके द्वारा निर्धारित योग्यता हासिल करके शिक्षक बने हैं उन्हें सेवा में आने के 20-25 वर्ष वर्तमान की योग्यता हासिल करने को बाध्य करना कितना न्यायोचित है? 15-20 वर्ष पहले पुलिस,सेना या अर्धसैनिक बलों में 10 किमी की रेस लगाकर भर्ती अधिकारी या सैनिक को यदि आज दौड़ा दिया जाए तो विभाग ख़ाली हो जाएगा। देश में कितने माननीय न्यायाधीश हैं जो आज CLAT EXAM में बैठने को तैयार हैं। 50-55 वर्ष के शिक्षकों को आज परीक्षा में बैठने को मजबूर किया जा रहा है और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तमाशा देख रहा है।देश के नागरिक अपने सांसद इसलिए चुनते हैं कि संसद में उनके हितों की रक्षा करेंगे।

देश की संसद में सभी राज्यों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदो ने गत संसद सत्र में टेट प्रकरण विषय को उठाया था लेकिन उसके बाद भी इस प्रकार का उत्तर देना यह सिद्ध करता है कि इनको किसी के हितों से कोई मतलब नहीं है।फिलहाल हमें अपने संगठन और मुखिया पर पूरा भरोसा है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री श्री बाबू सिंह ने किया । पुतला दहन के समय,सौरव शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, राजकुमार चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेन्द्र नागर संयुक्त मंत्री, तेजप्रकाश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह, आगा नसीम हैदर, अनुपम शर्मा, विल्सन रानी, जिला संगठन मंत्री, धर्मपाल सिंह, जुगेंद्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, देवेन्द्र राणा, सुधा आर्य, जिला प्रचार मंत्री, संजीव शर्मा, कपिल, विनी कुमार, सूर्यप्रकाश, नूतन गर्ग मकसूद जालिब, ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह, अखिलेश शर्मा, गजेन्द्र नागर, राकेश राठी, अजीत सिंह, राजकुमार झारिया, अमरीश चौधरी, मनोज चौधरी, सीपी चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र यादव, मनोज कुमार शर्मा, अमित शर्मा, रामप्रकाश, तहसील प्रभारी रविन्द्र कुमार, विजय सिंह, बिटिन राजौरा, संजय तिवारी, जितेन्द्र मावी, शरद पाठक, महावीर सिंह आदि पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।


